फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीस दिनों से स्कूल में भरा घुटने भर पानी, 775 में से 283 बच्चे नहीं आ रहे पढ़ने

नियाताबाद विकासखंड के दुलहीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में पिछले 20 दिनों से बारिश का पानी और आसपास के घरों का सीवर जमा है। स्कूल के बाहर गेट पर 60 मीटर से ज्यादा और अंदर पूरे परिसर में घुटने पर पानी जमा है। स्थिति यह है कि बदबू और पानी की वजह से स्कूल में पंजीकृत 775 में से 283 बच्चे पढ़ने नहीं आ रहे हैं। रोजाना कोई न कोई बच्चा गंदे पानी में फिसलकर गिर जाता है। गंदे पानी से स्कूल में दिन में ही मच्छर काटते हैं। विडंबना यह है कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले सात सालों से है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें