सावन के सोमवार पर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। महिला और पुरुष भक्त हाथों में जल, बेलपत्र और पूजा सामग्री लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।