मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह से टूटकर लटका हुआ है। यह कैमरा सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगाया गया था, लेकिन यह अब सिर्फ एक दिखावा बनकर रह गया है। जलीलपुर पुलिस चौकी के मुख्य गेट पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा पूरी तरह से टूटकर लटका हुआ है। इसका तार भी टूट चुका है, लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है। यह स्थिति तब है जब चौकी क्षेत्र में लगातार चोरी, हत्या और अपराधी घटनाओं की भरमार है। चौकी क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। उन्होंने सीओ को ज्ञापन भी दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह स्थिति पुलिस की जागरूकता पर सवाल उठाती है, जो कि सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए लोगों को जागरूक करती है, लेकिन खुद पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे के प्रति जागरूक नहीं है।