फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास उद्घाटन समारोह में मंत्री संजीव गोंड ने विकसित भारत पर दिया जोर, VIDEO

नौगढ़ ब्लॉक परिसर में वरुण संस्था द्वारा निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन समारोह शनिवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव गोंड मुख्य अतिथि तथा चकिया विधायक कैलाश आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने भारत माता की चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और तत्पश्चात छात्रावास का फीता काटकर उद्घाटन किया। वरुण संस्था द्वारा पच्चीस छात्राओं के लिए बनाए गए इस छात्रावास को क्षेत्र में शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उद्घाटन के दौरान राज्यमंत्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में विकसित भारत की परिकल्पना पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है और सरकार इस दिशा में ठोस प्रयास कर रही है। वहीं विधायक कैलाश आचार्य ने भारत सरकार की नशा मुक्ति योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को स्वस्थ बनाने की अपील की। कार्यक्रम में वरुण संस्था के महासचिव एस.पी. सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह, देवेंद्र साहनी, मुख्य वक्ता सुरेश कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन विजेन्द्र यादव ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें