फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्षों से झुका हाईटेंशन पोल बना खतरा, जिम्मेदार बेखबर; VIDEO

नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल सुभाष पार्क के सामने बीच डिवाइडर पर लगा हाईटेंशन पोल पिछले दो वर्षों से अधिक समय से पूरी तरह झुका और टेढ़ा पड़ा है। इसके बावजूद अब तक न तो बिजली विभाग ने इसे सीधा कराया और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। यह मार्ग शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां प्रतिदिन चार हजार से अधिक वाहन और हजारों लोग गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार पोल लगातार नीचे की ओर झुकता जा रहा है। यदि तेज आंधी या बारिश हुई तो यह कभी भी सड़क पर गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और पैदल राहगीरों को बना हुआ है। लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से तत्काल पोल को बदलने या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें