चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र स्थित सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार को बरहनी चौराहे पर गिट्टी लदा हाइवा गुमटी में बने सैलून पर पलट गया। संयोग अच्छा रहा कि बाल कटवा रहे दो बच्चे सहित सैलून में मौजूद चार लोग बाल-बाल बच गए लेकिन सैलून के पास खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।