सढ़ान स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल मैच में गाजीपुर की टीम ने बाजी मारली। उसिया (गाजीपुर) और अलीगढ़ के बीच खेले गए मैच कड़े मुकाबले में गाजीपुर ने 1-0 से जीत दर्ज कर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे हुई। खेल के पहले हाफ में ही उसिया (गाजीपुर) के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में अलीगढ़ की टीम ने वापसी के लिए काफी मशक्कत की और कई शानदार मूव्स बनाए, लेकिन गाजीपुर के मजबूत डिफेंस के आगे उनकी एक न चली। अंततः गाजीपुर ने अलीगढ़ को शून्य के मुकाबले एक गोल से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।-