फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में चार युवतियां डूबीं, दो का मिला शव, विभिन्न जगहों पर हुए हादसे, एक को मल्लाहों ने बचाया; मचा कोहराम

जिले के अलग अलग इलाकों में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय और तालाब में पूजा सामग्री विसर्जित करते समय चार युवतियां गंगा में डूब गई। खोजबीन करने पर दो युवतियों का शव मिला है। एक को मल्लाहों ने बचा लिया जबकि एक की तलाश की जा रही है। पहली घटना चंदौली सदर कोतवाली में हुई। यहां पूजन सामग्री तालाब में विसर्जित करने पहुंची दो चचेरी बहने डूब गई। इसमें दोनों की मौत हो गई। दूसरी घटना अलीनगर थाना के कैली गंगा घाट पर हुई। यहां गंगा स्नान के दौरान किशोरी डूब गई। मल्लाहों ने एक को बचा लिया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। जसुरी निवासी बबीता उर्फ खुशबू (22) और खुशी (14) दोनों बहनें कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गांव के तालाब पर गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें