फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में दूसरी बार जला ट्यूबवेल का मोटर, 150 से किसानों के खेतों की सिंचाई ठप; VIDEO

ताराजीवनपुर क्षेत्र के कुछमन गांव में किसानों के सिंचाई के उद्देश्य से लगे ट्यूबवेल का मोटर एक महीने में दूसरी बार एक सप्ताह पूर्व जल जाने के कारण सिंचाई प्रभावित हो गई है। शिकायत के बाद अभी तक मोटर बदलने की पहल नहीं की गई है। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने चेताया है कि यदि शीघ्र जला मोटर बदलकर समस्या दूर नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। गांव में लगे ट्यूबवेल से लगभग 150 किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। इस समय गेहूं के सिंचाई चल रही है लेकिन महीने में दूसरी बार एक सप्ताह पहले 25 केवीए का लगा मोटर जल जाने के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसान रामदेव यादव, अशोक गुप्ता, कुंवर देव, जयप्रकाश, अफ्रीका यादव, सागर यादव, आजाद सिंह, पप्पू सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाया कि बनौली फीडर से संबद्ध कुछमन ट्यूबवेल का मोटर दूसरी बार भी एक सप्ताह से जला पड़ा है जिसे बदला नहीं जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई राजकुमार ने बताया कि किसानों के शिकायत दर्ज कराने के बाद तत्काल मोटर बदलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें