पंडित कमलापति संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में 24 घंटे ब्लड की जांच की सुविधा शुरू हो गई। इसके संचालित होने से मरीजों को अब इमरजेंसी में भी ब्लड की जांच करने के लिए बाहर नहीं पड़ेगा। इससे मरीजों और तीमरदारों को आर्थिक के बचत के साथ समय की ही बचत होगी। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में प्रतिदिन लगभग 400 मरीजों की जांच 8 बजे से 2:00 बजे होती थी, लेकिन अब मरीज के ब्लड की जांच 24 घंटे होगी। पहले जहां इमरजेंसी में मरीज को जांच करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें आर्थिक क्षति नहीं होगी। इसके लिए स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और वह अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ दिखाई दे रहे हैं। मरीज खुशी का कहना है कि ऐसा होने से जिला अस्पताल की सुविधा बड़ी ही नहीं बल्कि इससे राहत भी मिली है। रात को इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा और जिला अस्पताल में ही ब्लड की जांच हो जाएगी। मुकेश ने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटना में घायल व अन्य रोगों से बीमारी से ग्रेसी मरीजों को मजबूरी में ब्लड जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि जिला अस्पताल में 24 घंटे जांच की व्यवस्था शुरू हो गई। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी में जांच की व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर दी गई हैं।रात्रि में भी ब्लड जांच की व्यवस्था शुरू कर दी गई है,ताकि मरीजों को जांच के लिए परेशान ना होना पड़े और उन्हें बाहर न जाना पड़े। डॉ अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, बाबा कीनाराम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय चंदौली।