फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आश्वासन पर गुरैनी पंप कैनाल का किसानों का धरना 27वें दिन समाप्त; VIDEO

अभिनव कुमार Updated Wed, 24 Jun 2026 09:41 PM IST

धीना के गुरैनी पंप कैनाल पर गंगा कटान की रोकथाम की मांग को लेकर किसानों द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 27वें दिन समाप्त हो गया। यह निर्णय जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के आश्वासन के बाद लिया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनकी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर माह में व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से पहले कटानरोधी कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र को गंगा कटान से सुरक्षित रखा जा सके। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना स्थगित करते हुए समाप्त करने की घोषणा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें