कृषि भूमि की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से संचालित यूपीग्रेस परियोजना के अंतर्गत जनपद चंदौली के विकास खंड चहनिया के ग्राम सेमरा में किसानों को निःशुल्क ढैंचा बीज उपलब्ध कराकर हरी खाद का प्रक्षेत्र प्रदर्शन कराया गया। इस पहल का किसानों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। गांव के कई किसानों ने अनुदान का लाभ लेकर बड़े भूभाग में ढैंचा की खेती की है। इनमें कुछ किसान लगातार तीन वर्षों से ढैंचा की खेती कर रहे हैं, जिससे उनके खेतों की उर्वरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।