फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्माण के नौ वर्ष’ पर योजनाओं की प्रदर्शनी; VIDEO

केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ थीम के तहत आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रम का नौवें दिन भव्य समापन हुआ। सूचना विभाग द्वारा मुख्यालय पर प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया गया, जिसे ब्लॉक प्रमुख सदर संजय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व आमजन ने देखा और सराहा। वहीं विकास खंड नौगढ़ सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह एवं खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ संचालित हो रही हैं और इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में पशुपालन, बेसिक शिक्षा, बाल विकास, समाज कल्याण, कृषि एवं बैंकिंग विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें