फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण न होने से सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 03:19 PM IST

चहनिया विकासखंड के टांडाकला क्षेत्र अंतर्गत झोरी गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव का खामियाजा ग्रामीणों को रोज भुगतना पड़ रहा है। गांव में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं होने से नाबदान का पानी सड़कों पर फैल गया है। यह गंदा पानी टांडाकला–मजीदहाँ मुख्य पिच सड़क पर बने गड्ढों में जमा होकर सड़क पर बह रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने से फिसलन बनी रहती है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बाजार, विद्यालय, सरकारी कार्यालय और अन्य कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें