फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने से सीसी सड़क पर फैली गंदगी, ग्रामीण परेशान; VIDEO

विकासखंड चहनियां के टांडा कला क्षेत्र अंतर्गत चकरा गांव में सफाईकर्मी की लापरवाही के कारण सीसी सड़क और गलियों में कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गंदगी, घास-फूस और नालियों के जाम होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से न तो नियमित सफाई कराई जा रही है और न ही दवा का छिड़काव किया गया है। सीसी सड़क पर घास-फूस उग आने से घरों तक गंदगी फैल रही है, जिससे बच्चों के खेलने और आने-जाने में जीव-जंतुओं का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई कर्मी भेजकर सड़क, गलियों और नालियों की समुचित सफाई कराने की मांग की है, ताकि गांव में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें