मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित जीटी रोड पर मंगलवार की रात लगभग साढ़े दस बजे बदमाश ने दवा व्यवसायी रोहिताश पाल (46) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश पैदल ही फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, सीओ समेत दो थाने की फोर्स मौेके पर पहुंच गयी। बुधवार की सुबह जानकारी के बाद दवा व्यवसायी में आक्रोश पनप गया। व्यापारी बांह में काली पट्टी बांधकर मृतक व्यवसायी के दुकान के बाहर बांह में काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गये। दवा व्यापारियों ने चेताया कि हत्यारोपी के पकड़े जाने तक दवा की दुकानें बंद रहेगी।