फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यवसायी की हत्या...सपाजन बोले- अपराधी सड़क पर घूम रहे हैं; VIDEO

दवा व्यवसायी रोहिताश पाल की 18 नवम्बर को हुई हत्या के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल यादव मुगलसराय पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की। परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं दिख रही है। उन्होंने इस प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग की, ताकि वास्तविक दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक व्यापारी की हत्या से व्यापार जगत में दहशत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है और मामले को विधानसभा से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाया जाएगा। उधर, रोहिताश पाल का परिजन न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त दंड ही उनके प्रियजन के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ विरोधी दल के नेता लाल बिहारी, चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें