फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में निर्माणाधीन न्यायालय भवन पर डीएम का औचक निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

चंदौली जिले में निर्माणाधीन नए न्यायालय भवन का सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को मैनपावर और मशीनरी तत्काल बढ़ाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रस्तावित अदालत कक्षों, अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था, वादकारियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अभियंताओं और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, निर्धारित समय-सीमा और उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि भवन निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का ही प्रयोग किया जाए और सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें