चंदौली जिले में सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां गांव के मोड़ के पास बंद पड़ी राइस मिल में मंगलवार देर रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने दूसरे के सिर पर खाली शराब की बोतल से हमला कर दिया। बोतल टूटने के बाद उसके टुकड़े से गर्दन पर भी वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।