फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोहरे के बाद भी चंदाैली की मुख्य सड़कों पर खड़ी हो रहीं ट्रकें, हो सकता है हादसा

चंदौली में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद भी लापरवाही जारी है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर की मुख्य सड़क पर 24 घंटे 200 से ज्यादा ट्रकें खड़ी हो रही हैं। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कोहरे की वजह से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। जिले में दिसंबर और जनवरी के पांच दिनों में कोई ऐसा दिन नहीं जिस दिन सड़क दुर्घटना में किसी की जान न गई हो। इसके बावजदू भी प्रशासन नींद में सोया हुआ है। आलम यह कि पड़ाव से पीडीडीयू नगर मुख्य मार्ग और सर्विस लेन पर रोजाना 24 घंटे 200 से ज्यादा ट्रकें खड़ी हो रही हैं। चंदासी में कोल मंडी होने की वजह से रेाजाना 1200 ट्रकों का आवागमन इस मार्ग से होता है। यहां शाम को आने वाली ट्रकें पूरी रात सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। जबकि चंदासी में पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। स्थिति यह है कि चंदासी में तो डिवाइडर के ऊपर चढ़ाकर ट्रकों को खड़ा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन मौन है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें