आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी को शिकायत भेज कर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट और चंदौली क्राइम ब्रांच के इंचार्ज पर 20 लाख रुपए लेकर प्रतिबंधित कफ सिरप के ट्रक को छोड़े जाने के आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग की है।अपनी शिकायत के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भेजा है, जो डील के समय एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया बताया जाता है। स्क्रीनशॉट में चंदौली और वाराणसी कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच के इंचार्ज का नाम लिखकर रिंग रोड फेंटेसिया वॉटर पार्क के पास ट्रक रोक कर पैसे की डिमांड किए जाने की बात लिखी है। साथ ही जिन व्यक्तियों का यह माल बताया गया है, उनका भी नाम स्क्रीनशॉट में अंकित है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इसके बाद इस संबंध में डील सुनिश्चित हो गई और ट्रक छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि फेंटेसिया वॉटर पार्क के आसपास की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और इन लोगों के सीडीआर से इन आरोपों की सत्यता ज्ञात की जा सकती है।