चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसनगर में मकान के ऊपरी मंजिल पर चल रहे जाली नोट गिरोह का पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। 100 रुपये के जाली नोटों, अर्धनिर्मित नोटों की बड़ी खेप और अत्याधुनिक उपकरण बरामद के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ। वहीं दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में हैं।