पीडीडीयू नगर। जिले में बादलों की मेहरबानी अब तक कम हुई है। जुलाई माह में 93.8 मिमी बारिश हुई है। यह पिछले वर्ष में जुलाई में हुई बारिश 150 मिमी के मुकाबले 56.7 मिमी कम है। जिले के 372 नहरों में 197 नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच सकी है। वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति खेती के लिए परेशानी बनी हुई है। यही कारण है कि जिले में अब तक मात्र 35 प्रतिशत खेतों में ही धान की रोपाई हो सकी है। जबकि 2025 में 15 जुलाई तक ही 80 फीसद रोपाई हो चुकी थी, यदि यही स्थिति रही और पानी नहीं बरसा तो जिले में सूखे की स्थिति हो सकती है।