फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर, VIDEO

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में सोमवार को महारानी बाकरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और सहायक अध्यापक चंदन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके निर्णय से सभी प्रतिभागी संतुष्ट रहे। बालक वर्ग में अवनीश कुमार, कृष्णा, जय गोपाल, अभय राय, रिशु विश्वकर्मा और शिवम गुप्ता का चयन ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। वहीं बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी, रचना, सत्यमोनी, रितु, अंजलि और संजना का चयन हुआ। कार्यक्रम का संचालन योगेश भृगुबंशी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें