चंदौली में साइबर ठगी के लिए बैंक खातों का इस्तेमाल कराने वाले गिरोह के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। अलीनगर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों नीतीश कुमार, अमन शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मिले बैंक दस्तावेज और एनसीआरपी पोर्टल से मिलान में 17 म्यूल खातों के जरिये 16 राज्यों में साइबर ठगी की 76 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें करीब 29 लाख रुपये की ठगी की जानकारी मिली है। गिरोह का एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।