फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संसद में गूंजी चंदौली की आवाज, सांसद दर्शना सिंह ने विनियोग विधेयक 2026 का किया समर्थन

देश के उच्च सदन में विनियोग विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान चंदौली की सांसद दर्शना सिंह ने सरकार की नीतियों का जोरदार समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल सरकारी खर्च का विवरण नहीं, बल्कि देश के विकास की दिशा और प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करता है। सदन में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में शासन केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के समग्र कल्याण का माध्यम रहा है। आचार्य कौटिल्य के अर्थशास्त्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मजबूत शासन, स्थिर अर्थव्यवस्था और संसाधनों का जनकल्याणकारी उपयोग ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। यह सोच आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्पष्ट दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें