मुगलसराय भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित एवं मरम्मत कराई गई पांच सड़कों का लोकार्पण स्थानीय जनता के हाथों कराया। इन सड़कों पर कुल 1 करोड़ 42 लाख 92 हजार रुपये की लागत आई है, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। लोकार्पित सड़कों में साहुपुरी एनडीआरएफ संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य 26 लाख 89 हजार रुपये, मुगलसराय पड़ाव से गौरैया संपर्क मार्ग का मरम्मत कार्य 82 लाख 06 हजार रुपये, पड़ाव पंचफेनवा मार्ग पर सीतापुर संपर्क मार्ग 21 लाख 23 हजार रुपये, डिहवा संपर्क मार्ग का नवीनीकरण 10 लाख 75 हजार रुपये, खजुरगांव बस्ती मार्ग का मरम्मत कार्य 3 लाख 45 हजार रुपये शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास की गति रुकने नहीं देंगे। शासन स्तर से कितना भी प्रयास करना पड़े, क्षेत्र के विकास के लिए धन लाना उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल सहित जयदीप तिवारी, कल्लू पाल, लोकनाथ पटेल, संजय पासवान, संजय तिवारी, श्याम नारायण पटेल, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, जयप्रकाश सिंह तथा विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।