फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो मुक्त चंदौली के लिए जागरूकता रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

चंदौली जनपद को पोलियो मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। सदर ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चंदौली से शुरू हुई यह रैली कचहरी होते हुए पुनः पीएचसी पहुंची। रैली में यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, झांसी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। रैली को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन में जिले का ट्रैक रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें