जीवन उतार चढ़ाव का नाम है। बोर्ड परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है। इसमें अच्छे अंक लाना एक चुनौती है लेकिन जीवन में सब कुछ नहीं है। इसलिए परीक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए लेकिन इसको लेकर तनाव नहीं लेना है। समय प्रबंधन, विषयों का नियमित अभ्यास और साकारात्मक विचार आपको परीक्षा के तनाव से दूर रखेगा। ये बातें पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक और काउंसलर डॉ.अजय कुमार ने पीडीडीयू नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला में छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स देते हुए कहीं। इस दौरान 800 से ज्यादा बच्चे उपस्थित रहे।