जब देश के कई हिस्सों में मजहबी तनाव और कट्टरता की खबरें सुर्खियों में रहती हैं, उसी समय चंदौली जिले के दुलहीपुर गांव का एक हिंदू परिवार कौमी एकता की मिसाल बनकर सामने आया है। पटेल बस्ती स्थित यह परिवार पिछले पांच पीढ़ियों से मोहर्रम में ताजिए सजाता आ रहा है। वह भी पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ। बड़ी बात कि दुर्गा पूजा में जहां मां दुर्गा की पूजा करते हैं, वहीं मोहर्रम पर ताजिया को भी सजाते हैं।