फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चंदौली में धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को दुलहीपुर स्थित एक लॉन में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू के नेतृत्व में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें