फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत सिंह ने किसानों, मजदूरों के लिए जीवन भर संघर्ष किया; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 07:34 PM IST

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती नगर से सटे कुढ़े खुर्द स्थित गायत्री महिला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर काशी प्रांत के अध्यक्ष एड.समरनाथ सिंह यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों में मिष्ठान वितरित किया। उन्होंने चौधरी अजित सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे किसानों के मसीहा थे और एक कंप्यूटर वैज्ञानिक थे। उन्होंने अमेरिका में आईबीएम (IBM) के साथ 15 वर्षों तक काम किया। 1980 के दशक में वह भारत लौटकर राजनीति में सक्रिय हुए और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे। उन्होंने किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को चौधरी अजित सिंह की विचारधारा और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। जयंती समारोह में रामसुधार यादव, ओमप्रकाश, पूनम सिंह, कंचन यादव, सुमन यादव, सुखदेव यादव आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें