फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में नए साल पर जन्मी बिटिया, परिवार में खुशी का माहौल

जनपद में पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार की सुबह नव वर्ष पर राजकुमार मौर्य की घर खुशियों का माहौल रहा। जहां 5:40 पर बहु हेमा मौर्य ने बेटी का जन्म दिया। इसके बाद परिजनों में खुशी का माहौल कायम हो गया। यही नहीं नव वर्ष की नई सुबह परिवार के लिए खुशियों भरा रहा। जहां मां शिशु दोनों स्वस्थ हैं। बताते हैं कि फुटियां गांव निवासी राजकुमार के पुत्र सरोज कुमार मौर्य की पत्नी हेमा के प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार की रात पंडित कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां बुधवार की सुबह हेमा ने 5:40 पर बेटी को जन्म दिया। इसके बाद परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिन्होंने नव वर्ष पर लक्ष्मी घर आने पर उतना ही आनंदित हुए जितना मायके के साथ-साथ ससुराल वाले थे। हेमा पहले पुत्र इशांत 4 वर्ष का है। इसके बाद जिला अस्पताल में दूसरी बार सर्जरी से जब बेटी हुई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कहां की हम पूरे परिवार वाले चाहते थे की बेटी ही हो, लेकिन नव वर्ष में ईश्वर ने हमारी सुन ली और यह हमारे लिए नव वर्ष की सौगात है। क्योंकि हमारे घर नववर्ष पर लक्ष्मी आई है। जहां हेमा के सास ससुर के साथ-साथ माता-पिता भी बेटी के जन्म होने पर खुशी ठिकाना नहीं रहा। वही हेमा की पति सरोज का कहना है कि हम सब अपने को भाग्यशाली मानते हैं कि नव वर्ष पर हमारे घर बेटी नहीं लक्ष्मी आई है। जहां दादा और दादी के साथ-साथ नाना नानी भी खुशी मना रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें