उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बेटे ने अपने 88 साल के पिता को घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद बुजुर्ग पिता अपने फरीयाद लेकर बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह के पास पहुंचे। बुजुर्ग का बेटा जीएम है और नोएडा में काम करता है। पीड़ित पिता की फरीयाद सुनकर डीएम ने ऑफिस के लैंडलाइन से बुजुर्ग के बेटा को फोन किया। डीएम साबह ने बेटे से फोन पर बात की और उसे अपने पुत्र होने के कर्तव्य से अवगत कराया।