फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के अनूपशहर में पुलिस चौकी से 100 मीटर निकला 10 फीट लंबा अजगर

बुलंदशहर के अनूपशहर में शनिवार की देर रात करीब नौ बजे कस्बा चौकी से 100 मीटर दूर 10 फीट लंबा अजगर को देख लोग सहम गए। एक युवक ने कस्बा चौकी पर पहुंचकर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोनू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गई। लोगों ने बताया कि कस्बा चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोड़ी पड़ी है। शनिवार रात्रि को यहां से गुजर रहे लोगों ने अजगर को देखा। इसकी जानकारी मिलते ही लोग एकत्रित हो गए और देखकर सहम गए। लोगों ने अजगर की वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मौके पर पहुंची वन विभाग से वनरक्षक रहीस ने बताया कि अजगर रोड़ी के ढेर से पास के पेड़ पर चढ़ गया था। इस कारण वन विभाग की टीम को पकड़ने में 50 मिनट का समय लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें