बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बुलंदशहर पहुंचे हैं। वह अनूपशहर तहसील के खालौर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों बसपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे हैं। इस जनसभा को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को साधकर संगठन को मजबूत करना है।