बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को अनाधिकृत कॉलोनी पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान जोन-सिकंदराबाद में अनाधिकृत रुप से करीब 18 बीघा भूमि में विकसित की जा रही दो कॉलोनी को बुलडोजर चलवा ध्वस्त कराया। प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण क्षेत्र में समय-समय पर अनाधिकृत कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना पर सचल प्रवर्तन दल को भेजा जाता है।