बुलंदशहर के खुर्जा के नेहरूपुर गांव के खेत के पास रेलवे लाइन किनारे एक पेड़ के नीचे पांच साल की बच्ची सावंती और उसके चाचा सरल (28) का शव पड़ा मिला। वहीं पेड़ पर बच्ची की मां देवी सरकार (32) का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना स्थल पर चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतल और टूटे हुए दो फोन पड़े मिले।