गाजियाबाद में एनकाउंटर में ढेर गैंगस्टर बलराम ठाकुर का शव जहांगीराबाद पहुंचते ही नारे गूंजे। बलराम ठाकुर अमर रहें और "बलराम ठाकुर जिंदाबाद"। एम्बुलेंस के पीछे बाइकों और कारों का लंबा काफिला दिखा। घर पहुंचते ही भारी भीड़ उमड़ी। बलराम ठाकुर पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और फिरौती समेत 40 मुकदमे दर्ज थे। गाजियाबाद पुलिस के एनकाउंटर में बलराम ठाकुर मारा गया था।