बुलंदशहर के अनूपशहर की ओर जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और उसका अगला हिस्सा पहले से खड़े ट्रैक्टर में घुस गया। हादसे में चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। इसमें चालक और एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है, घायल को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र स्थित लक्षमपुर गांव निवासी भूरा ने बताया कि वह, उनकी पत्नी देवकी, दस वर्षीय बेटी शगुन, 12 वर्षीय बेटा शिवम व आठ वर्षीय बेटा तरुण ट्रेन से अलीगढ़ स्टेशन पर आए थे। इसके बाद अलीगढ़ बस अड्डा से सुबह करीब छह बजे अनूपशहर जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गए। अलीगढ़ डिपो की बस मथुरा से यात्रियों को लेकर अनूपशहर जा रही थी।