पुलिस और फायर सर्विस ने यमुनापुरम व डीएवी तिराहे के पास कोचिंग सेंटर तथा लाइब्रेरी पर छापा मारा। कई लाइब्रेरीज में बैठने, निकासी या आग बुझाने का इंतजाम नहीं मिला। कुछ कोचिंग संस्थान मालिक फरार हो गए। आकाश इंस्टीट्यूट में अग्निशमन सुरक्षा मानक सही पाए गए। मानकों पर खरे न उतरने वाली लाइब्रेरीज को नोटिस जारी हुआ।