बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली इलाके के हनुमान टीला मोहल्ला में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर 40 वर्षीय मनीष बंसल ने आत्महत्या कर ली। मनीष को पुलिस पहले सट्टा चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। परिजनों ने आत्महत्या का कारण पुलिस की गिरफ्तारी का डर बताया। लगभग तीन महीने पहले मनीष की सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुई थी। इसमें मनीष ने पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से पुलिस मनीष की तलाश कर रही थी। इसी के चलते शुक्रवार रात को पुलिस मनीष के घर पर दबिश देने पहुंची। मनीष की पत्नी साक्षी ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ पुलिसकर्मी घर पर आए थे और दरवाजा खटखटाना लगे। उनके ससुर ने दरवाजा खोला, जिनसे मनीष के लिए पूछताछ करने लगे। इसी दौरान गिरफ्तारी के डर से मनीष ने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। जहां मनीष लहूलुहान अवस्था में पड़े।