यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में प्रसव के दौरान एक नवजात की गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना के बाद मृत नवजात के शरीर के बाकी हिस्से को बोरे में पैक कर फेंकने का प्रयास किया गया। परिजनों ने डॉक्टर और आशा पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आशा वर्कर और एक झोलाछाप महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।