फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद निवासी बंटी का ग्रेटडेन बना डॉग शाे का सरताज

बुलंदशहर जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के तहत बुधवार को बैरन हॉल में डॉग शो का शानदार आयोजन हुआ। इसमें ग्रेटडेन, जर्मन शैफर्ड, डावरमैन, साइबेरियन हस्की, लेबरा डोर, डेशहाउंड व शिटजू डाॅग आदि डॉग छाए रहे और पुरस्कार प्राप्त किए। मुरादाबाद के बंटी का ग्रेटडेन डॉग शाे का सरताज बना और पहला पुरस्कार प्राप्त किया। डॉग शो का आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें केनल क्लब ऑफ अलीगढ़ का भी विशेष योगदान रहा। इसमें विभिन्न 20 प्रजातियों के 110 से अधिक डॉग शामिल हुए। इसकी शुरूआत सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें