बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष रोड बुर्ज उस्मान चौराहे के पास निर्माणाधीन दुकान में मजदूरी कर रहा व्यक्ति करंट की चपेट में आने से झुलस गया। लेंटर का जाल बांधते दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा होना बताया जा रहा है। घायल मजदूर आबिद को बचाने के दौरान दुकान मालिक युवक भी घायल हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया।