बुलंदशहर के सिकंदराबाद में घर के बाहर सो रहे 50 वर्षीय लियाकत की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने धारदार हथियार से लियाकत के चेहरे पर कई वार किए। इन जानलेवा हमलों के कारण लियाकत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुलावठी रोड पर मुर्गिफार्म के पास एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। 50 वर्षीय लियाकत अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हमलावरों ने धारदार हथियार से लियाकत के चेहरे पर कई वार किए। इन जानलेवा हमलों के कारण लियाकत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया।