बुलंदशहर में जन नेता प्रो. किरण पाल सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पहुंचे। यूपी सरकार में मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। किसानों नेता कहे जाने वाले किरण पाल सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी पार्टियों के नेता शामिल हुए। इस दौरान हजारों की संख्या में आसपास के लोग भी पहुंचे।