फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में निराश्रित पशु ने बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया, हाथ की हड्डी टूटी

पहासू नगर स्थित सब्जी मंडी जा रहे वृद्ध को निराश्रित पशु ने अचानक उठाकर पटक दिया। इस हमले से बुजुर्ग का हाथ की हड्डी टूट गई और उनके सिर व पैर में चोटें आई हैं। पठान टोला निवासी शराफत खां ने बताया कि बुधवार शाम को वह पुलिस चौकी रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। जब वह दुकान के पास पहुंचे तो वहां शांत खड़े एक पशु ने अचानक इन पर हमला बोल दिया। वह वहां से भागने ही वाले थे कि पशु ने उनको अपने सींगों से उठा कर जमीन पर पटक दिया। शराफत खां हवा में उछल कर सीधे नीचे गिरे, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पड़ोस के लोग उन्हें तुरंत पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस हादसे में घायल शराफत खां का एक हाथ टूट गया और शरीर में अन्य जगहों पर भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, फिर भी निराश्रित पशुओं को पकड़ा नहीं जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें