बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के डडुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। यह विवाद लंबे समय से चल रहा था। गांव के एक दबंग युवक पर मारपीट का आरोप है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।