अहमदगढ़ में बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने धरना दिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं। गुस्साए किसानों ने बिजली फीडर पर अधिकारियों को बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि जब तक समस्या हल नहीं होती, धरना जारी रहेगा। बिजली विभाग के अधिकारी किसानों को समझाने में जुटे हैं।